# Ayushi Express ## Posts - [सभी होटलों के मेन्यू में पारंपरिक उत्तराखंडी व्यंजन शामिल करने के निर्देश](https://ayushiexpress.com/archives/9393): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आम्रपाली विश्वविद्यालय परिसर से आयोजित श्रीअन्न आधारित “शेफ संवाद” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े युवा शेफ, होटल एवं पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञ, शिक्षाविद् एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों, श्रीअन्न आधारित खानपान और इससे जुड़े रोजगार व पर्यटन अवसरों पर सार्थक संवाद स्थापित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से युवा शेफों ने उत्तराखंड के पारंपरिक भोजन के प्रचार–प्रसार, गुणवत्ता मानकों, सरकारी प्रयासों और इस क्षेत्र में […] - [परेडग्राउण्ड व उसके आसपास अवैध खड़े वाहनों पर आरटीओ की सख्त कार्यवाही](https://ayushiexpress.com/archives/9390): देहरादून। डॉ0 अनीता चमोला, आरटीओ, (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून द्वारा आज दिनांक 17-01-2026 को परेड ग्राउण्ड, तिब्बती मार्केट, लैन्सडाउन चौक पर यातायात व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की इंटरसेप्टर टीम, बाईक स्क्वायड मौके पर उपस्थित थे। टीम द्वारा अवैध रूप से खड़ी 05 बसों को मौके से हटाकर रेंजर्स ग्राउण्ड में सीज कर दिया। संबंधित वाहनों के स्वामियों व यूनियन के प्रतिनिधियों को आरटीओ डॉ0 अनीता चमोला द्वारा कार्यालय में बुंलाकर वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करने के निर्देश दिये गये हैं व भविष्य के लिए कठोर चेतावनी दी गयी […] - [मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट के आस-पास बड़ी कार्रवाई, पुरूकुल क्षेत्र में 40–50 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर](https://ayushiexpress.com/archives/9387): देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। वर्ष 2025 में रिकॉर्ड स्तर पर की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाइयों के बाद, वर्ष 2026 में भी उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में यह अभियान पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। एमडीडीए का स्पष्ट उद्देश्य प्राधिकरण क्षेत्र में नियोजित विकास सुनिश्चित करना, भूमि माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आम नागरिकों को अवैध प्लॉटिंग के नाम पर ठगे जाने से बचाना है। प्राधिकरण द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद […] - [मुख्यमंत्री ने आज दैनिक जागरण समूह द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “जागरण फोरम” संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया](https://ayushiexpress.com/archives/9384): देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दैनिक जागरण समूह द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “जागरण फोरम” संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। “उत्तराखण्ड : संभावनाओं का नया द्वार” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा अब तक लिए गए ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णयों पर विस्तार से जानकारी साझा की । उन्होंने न केवल सरकार की नीतियों और निर्णयों की पृष्ठभूमि स्पष्ट की, बल्कि राज्य के भविष्य को लेकर सरकार की स्पष्ट सोच और प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार का प्रत्येक निर्णय राज्य के दीर्घकालिक हित, सामाजिक संतुलन, सांस्कृतिक संरक्षण […] - [गढ़वाल आयुक्त के सख्त निर्देशः चारधाम से जुड़े कार्यो टेंडर 07 दिन में, फास्ट ट्रैक पर हो काम शुरू](https://ayushiexpress.com/archives/9381): देहरादून। मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री विनय शंकर पांडेय ने आज ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों तथा विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में गढ़वाल आयुक्त ने चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाए जाने के उद्देश्य से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्गों की समस्त सड़कों को दुरुस्त रखने, पार्किंग क्षमता बढ़ाने, पैदल मार्गों के सुधारीकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, हेली सेवाओं सहित अन्य […] - [एनएच-07 कॉरिडोर से देहरादून को यातायात जाम से राहत, यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी और उत्तराखंड–हिमाचल के बीच सुदृढ़ संपर्क](https://ayushiexpress.com/archives/9378): पांवटा साहिब–देहरादून कॉरिडोर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री, औद्योगिक तथा वाणिज्यिक वाहन आवागमन करते हैं। वर्तमान में देहरादून राजधानी एवं पांवटा साहिब–बल्‍लूपुर कॉरिडोर से जुड़े पर्यटन एवं औद्योगिक क्षेत्रों में प्रतिदिन भारी यातायात दबाव देखा जा रहा है, जिसके कारण अत्यधिक यात्रा समय, ईंधन की खपत और यातायात अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है।बढ़ते यातायात दबाव, सीमित सड़क चौड़ाई, रिबन डेवलपमेंट तथा तीव्र शहरी विस्तार के कारण यह मार्ग लंबे समय से जाम एवं सड़क सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से जूझ रहा था। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान […] - [मुख्यमंत्री ने आज कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय, रुड़की में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया](https://ayushiexpress.com/archives/9375): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय, रुड़की में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक, समाज की चेतना को दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। जिस समाज में शिक्षक सुरक्षित, सम्मानित और संतुष्ट होता है, वही समाज प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते हुए उन्नति के शिखर को छूता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार शिक्षकों और विद्यार्थियों के हितों को प्रमुखता देते हुए राज्य में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हम शिक्षा व्यवस्था […] - [राज्यपाल ने लोक भवन देहरादून में गोल्फ क्लब, नैनीताल की कार्यकारिणी की बैठक ली](https://ayushiexpress.com/archives/9371): देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन देहरादून में गोल्फ क्लब, नैनीताल की कार्यकारिणी की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सोसाइटी रजिस्ट्रेशन के अनुरूप राजभवन गोल्फ क्लब का नाम परिवर्तित कर लोक भवन गोल्फ क्लब किए जाने की अनुमति प्रदान की। राज्यपाल ने निर्देश दिए कि नाम परिवर्तन की औपचारिक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाए। बैठक के दौरान गोल्फ कोर्स के रखरखाव, सुविधाओं के उन्नयन तथा इसे और अधिक बेहतर बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। राज्यपाल ने गोल्फ कोर्स के सतत रखरखाव, गुणवत्ता सुधार और आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकास पर विशेष […] - [“सेब की अति सघन बागवानी योजना” के अंतर्गत सेब की नवीनतम प्रजातियों के बागान स्थापित करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य करने की आवश्यकता है- मुख्य सचिव](https://ayushiexpress.com/archives/9368): देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में सेब की अति सघन बागवानी योजना के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर प्रदेश में सेब, कीवी और ड्रैगनफ्रूट का उत्पादन बढ़ाने के सम्बन्ध में चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि “सेब की अति सघन बागवानी योजना” के अंतर्गत सेब की नवीनतम प्रजातियों के बागान स्थापित करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने जनपदों में किसानों को Cluster Based Approach अपनाए जाने हेतु प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस योजना का […] - [उत्तराखंड के संवेदनशील हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र सहित आपदा-प्रवण क्षेत्रों में तैयारी और लचीलेपन को सुदृढ़ करने पर हुआ विचार-विमर्श](https://ayushiexpress.com/archives/9365): आईआईटी रुड़की के ओ.पी. जैन सभागार में आज श्री त्रिलोचन उप्रेती स्मृति हिमालयी शोध संस्थान एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की द्वारा आपदा जोखिम लचीलापन एवं न्यूनीकरण विषय पर एक-दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में नीति-निर्माताओं, वैज्ञानिकों, आपदा-प्रतिक्रिया एजेंसियों तथा शिक्षाविदों ने भाग लिया और विशेष रूप से उत्तराखंड के संवेदनशील हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र सहित आपदा-प्रवण क्षेत्रों में तैयारी और लचीलेपन को सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श किया। कार्यशाला को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्चुअल रूप से गरिमामंडित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. के. के. पंत, निदेशक, आईआईटी रुड़की ने की। मंचासीन विशिष्ट अतिथियों […] - [स्वस्थ सीमा अभियान’ के अंतर्गत आईटीबीपी एवं राज्य सरकार के मध्य एमओयू संपन्न](https://ayushiexpress.com/archives/9362): देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड शासन एवं भारत–तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के मध्य स्वस्थ सीमा अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा भी उपस्थित रहे। इस एमओयू का उद्देश्य पिथौरागढ़, चमोली एवं उत्तरकाशी जनपदों के अंतर्गत स्थित 108 सीमावर्ती गांवों में निवासरत नागरिक आबादी को एकीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह अभियान चरण–1 के रूप में प्रारंभ किया जा रहा है, जिसके माध्यम से दुर्गम एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में […] - [राज्यपाल से आईआईटी रुड़की के प्रो. एवं डीन (अकादमिक) डॉ. नवीन के. नवानी तथा संस्था से जुड़े विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. एच. सी. पोखरियाल ने शिष्टाचार भेंट की](https://ayushiexpress.com/archives/9359): राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के प्रो. एवं डीन (अकादमिक) डॉ. नवीन के. नवानी तथा संस्था से जुड़े विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. एच. सी. पोखरियाल ने आज लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आईआईटी रुड़की में किए जा रहे उन प्रमुख शोध कार्यों की जानकारी दी, जो आम जनजीवन से सीधे जुड़े हुए हैं। इन शोधों का उद्देश्य बेहतर पोषण, सुरक्षित भोजन, किसानों की आय में वृद्धि, पशुपालन में सुधार तथा एंटीबायोटिक के अनावश्यक उपयोग को कम करना है। प्रो. नवानी ने बताया कि मोटे अनाजों से तैयार प्रोबायोटिक युक्त […] - [मुख्य सचिव ने सगन्ध पौधा केन्द्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली](https://ayushiexpress.com/archives/9356): देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने जनपद देहरादून के सेलाकुई में स्थित सगन्ध पौधा केन्द्र का भ्रमण किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सगन्ध पौधा केन्द्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हाई वैल्यू फसलों के उत्पादन और प्रसंस्करण से प्रदेश के किसानों की आर्थिकी में बेहतर सुधार हो सकता है। उन्होंने सगन्ध पौधा केन्द्र द्वारा प्रदेश के किसानों को डूर स्टेप सहायता उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए सगन्ध पौधा केन्द्र को और मजबूत किए जाने पर जोर दिया, ताकि सगन्ध पौधा केन्द्र प्रदेशभर में अपनी गतिविधियों […] - [बड़ी स्क्रीन, दमदार साउंड और आरामदायक सीटिंग, आईएसबीटी मल्टीप्लैक्स में आधुनिक सुविधाओं की भरमार](https://ayushiexpress.com/archives/9353): देहरादून शहर के पश्चिमी और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित सौगात दी है। आईएसबीटी परियोजना के अंतर्गत विकसित मॉल में अत्याधुनिक मल्टीप्लैक्स का विधिवत संचालन शुरू कर दिया गया है। माइक्रोमल्टीप्लेक्स कंपनी का चयन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है और अब यहां बॉलीवुड व हॉलीवुड फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मल्टीप्लैक्स के शुरू होने से सुभाष नगर, ग्राफिक एरा–क्लेमेंट टाउन, मेहुवाला, माजरा, कारगी, बंजारावाला सहित आसपास के क्षेत्रों के मनोरंजन प्रेमियों को अब अपने घर के नजदीक ही आधुनिक सिनेमा अनुभव उपलब्ध हो […] - [लाभ भी, समाधान भीः 266 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच से लेकर औषधि वितरण](https://ayushiexpress.com/archives/9350): देहरादून। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड कालसी स्थित खेल मैदान, नराया में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता सिंह ने की। इस शिविर के माध्यम से कुल 514 ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएँ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित कुल 29 समस्याएँ प्रस्तुत कीं। उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक तक सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध […] - [मुख्यमंत्री ने खटीमा में किया 33 करोड़ 36 लाख 49 हजार की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास](https://ayushiexpress.com/archives/9347): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 33 करोड़ 36 लाख 49 हजार की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें जिला विकास प्राधिकरण द्वारा 11 करोड़ 27 लाख 50 हजार की धनराशि से नवनिर्मित हाईटेक महाराणा प्रताप बस स्टेशन भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नानकमत्ता में बाला जी मंदिर के सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नानकमत्ता विधानसभा के अंतर्गत ब्राह्मदेव मंदिर लोहिया पुल खटीमा में सौंदर्यीकरण व पुनःनिर्माण कार्य किया जाएगा। नानकमत्ता विधानसभा के अंतर्गत देवभूमि धर्मशाला में कक्ष, हॉल एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। नानकमत्ता विधानसभा […] - [राज्यपाल से लोक भवन में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की](https://ayushiexpress.com/archives/9344): देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को राज्य में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के सम्बंध में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, साइबर सुरक्षा तथा आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के संबंध में भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त डीजीपी द्वारा पुलिस प्रशिक्षण के सुदृढ़ीकरण, एसडीआरएफ की क्षमता वृद्धि, आपदा प्रबंधन, त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था एवं जन-सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण पहलों की भी जानकारी दी गई। […] - [मकर संक्रांति के पर्व पर उत्तरकाशी में सुप्रसिद्ध माघ मेला (बाड़ाहाट कू थौलू) आज बुधवार से हो गया है शुरू](https://ayushiexpress.com/archives/9341): मकर संक्रांति के पर्व पर उत्तरकाशी में सुप्रसिद्ध माघ मेला (बाड़ाहाट कू थौलू) आज बुधवार से शुरू हो गया है। रामलीला मैदान में आयोजित मेले का बाड़ाहाट पट्टी के आराध्य कंडार देवता और बाड़ागड्डी क्षेत्र के हरि महाराज की डोली के सानिध्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने औपचारिक शुभारंभ किया। सप्ताह भर चलने वाला बाड़ाहाट का थौलू के नाम से प्रचलित यह पौराणिक मेला जनपद की विशिष्ट धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का संवाहक है। मेले में भाग लेने हेतु विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण लोक देवताओं की डोलियों और धार्मिक प्रतीकों के साथ उत्तरकाशी पहुंचे। भागीरथी […] - [राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ](https://ayushiexpress.com/archives/9338): देहरादून में आज ग्राउंड के बहुउद्देश्य हॉल में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का जोशीला आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न विधानसभा के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।ट्रॉफी का अनावरण,खेलो का ध्वजारोहण और मशाल को प्रज्ज्वलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और उन्हें जीत की बधाई दी। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में शामिल होने के लिए करीब 350 खिलाड़ी आए हैं। डा. नरेश बंसल ने बताया कि देहरादून में 23 दिसंबर से खेल महाकुंभ प्रतियोगिता शुरू हो गई थी। सर्वप्रथम न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित […] - [मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जिले के विकास के लिए सात महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं](https://ayushiexpress.com/archives/9335): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद चम्पावत स्थित पावन माता रणकोची मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की और मंदिर परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर क्षेत्रीय जनता से सीधे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने ‘‘मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल’’ के अंतर्गत जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक मंदिरों के पुजारियों को “कला, परंपरा और पहचान” किट वितरित की, जिसमें वाद्य यंत्र, धार्मिक पुस्तकें, पूजा सामग्री एवं अन्य सांस्कृतिक सामग्री शामिल थीं। इस पहल का उद्देश्य नशामुक्त भारत एवं नशामुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार करना है। मुख्यमंत्री ने माता रणकोची मंदिर परिसर से जनपद […] - [राज्य में फिल्मों की शूटिंग एवं क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की उत्तराखण्ड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसियेशन ने की सराहना](https://ayushiexpress.com/archives/9332): देहरादून। उत्तराखण्ड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसियेशन ने राज्य में फिल्मों की शूटिंग तथा क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। एसोसियेशन ने कहा कि राज्य में प्रभावी और आकर्षक फिल्म नीति लागू किए जाने से स्थानीय एवं क्षेत्रीय फिल्म निर्माताओं को व्यापक लाभ मिल रहा है। उत्तराखण्ड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसियेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज रिंग रोड स्थित सूचना भवन में महानिदेशक सूचना एवं उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बंशीधर तिवारी से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहन देने तथा […] - [मुख्यमंत्री ने कुमाऊँ सांस्कृतिक उत्थान मंच खटीमा द्वारा बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया](https://ayushiexpress.com/archives/9329): खटीमा। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कुमाऊँ सांस्कृतिक उत्थान मंच खटीमा द्वारा बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए घोषणा की कि पर्वतीय विकास भवन बनाया जाएगा, इस हेतु उन्होंने जिलाधिकारी को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस उत्तरायणी मेले को कैलेंडर में रखते हुए आर्थिक सहायता दी जाएगी एवं समिति के अनुरोध पर उन्होंने मंच निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मकर संक्रांति एक ऐसा पर्व है, जिसका महत्व आध्यात्मिक भी है […] - [राज्यपाल ने लोक भवन में आयोजित युवा संवाद “विकसित भारत 2047” कार्यक्रम को संबोधित किया](https://ayushiexpress.com/archives/9326): देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज लोक भवन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम “विकसित भारत 2047” के अंतर्गत युवाओं से संवाद किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने क्रमवार अपने संबोधन दिए, जिनमें युवा भारत के नेतृत्व, दृष्टि और आत्मविश्वास की स्पष्ट झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने विकसित भारत 2047 को लेकर अपने संकल्प और दृष्टिकोण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल आर्थिक प्रगति […] - [उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में एमडीडीए की मैराथन बैठक, विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा](https://ayushiexpress.com/archives/9323): देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार गरीब कल्याण और समावेशी विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहितकारी निर्णय ले रही है। इसी कड़ी में नए वर्ष की शुरुआत के साथ धामी सरकार निम्न आय वर्ग के लोगों के “अपने घर” के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना को मूर्त रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्ययोजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में आज प्राधिकरण मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा […] - [मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन](https://ayushiexpress.com/archives/9320): देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सूचना विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैलेंडर के आकर्षक स्वरूप, उत्कृष्ट मुद्रण गुणवत्ता एवं विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह कैलेंडर राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों के साथ-साथ सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णयों को प्रभावी ढंग से जनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित यह कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड की विकास यात्रा, […] - [राज्यपाल ने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के दशम दीक्षांत समारोह में शिक्षार्थियों को पदक व उपाधियां प्रदान की](https://ayushiexpress.com/archives/9317): हल्द्वानी। कुलाधिपति/राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के दशम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कुल 18,146 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा स्तर की उपाधियाँ प्रदान की जबकि 6 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों को युवा दिवस की बधाई देते हुये कहा कि सत्य, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों के साथ निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया। कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षिक कार्यों की सराहना की तथा कहा कि विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा […] - [मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों को पुरस्कृत किया](https://ayushiexpress.com/archives/9314): देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों को पुरस्कृत किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले मंगल दलों को क्रमशः ₹01 लाख, ₹50 हजार एवं ₹25 हजार की धनराशि प्रदान की गई। महिला मंगल दल धापला नैनीताल को प्रथम, महिला मंगल दल सेमा चमोली को द्वितीय तथा महिला मंगल दल बनाली टिहरी गढ़वाल को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। जबकि युवक मंगल दल मोख मल्ला चमोली को […] - [सिटी फॉरेस्ट पार्क को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण–अनुकूल बनाने की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम](https://ayushiexpress.com/archives/9311): देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा सिटी फॉरेस्ट पार्क के बेहतर प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में दिनांक 12 जनवरी 2026 को सिटी फॉरेस्ट पार्क परिसर में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्क के संचालन, रख-रखाव और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक का उद्देश्य सिटी फॉरेस्ट पार्क को आम नागरिकों, पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाना रहा। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश […] - [7 साल की मेहनत रंग लाईः 7 साल, 350 प्लस मैच और 24 शतकों ने दिलाया अंडर-14 में चयन](https://ayushiexpress.com/archives/9308): राजधानी देहरादून के मियाँवाला क्षेत्र में रहने वाले पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडरदृ14 आयु वर्ग की क्रिकेट टीम में चयन होने से उनके घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। परिवार और क्षेत्रवासियों की ओर से उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा गत वर्ष दिसंबर माह में छिद्दरवाला स्थित आयुष क्रिकेट अकादमी में अंडरदृ14 वर्ग के ट्रायल आयोजित किए गए थे। इन ट्रायल्स में कुल 20 खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड अंडरदृ14 टीम के लिए किया गया, जिसमें देहरादून के मियाँवाला निवासी पार्थ परमार का चयन एक बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में हुआ है। […] - [शिविर में त्वरित सेवा, 04 दिव्यांग प्रमाण पत्र व 07 आयुष्मान कार्ड मौके पर जारी](https://ayushiexpress.com/archives/9305): देहरादून। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड रायपुर के न्याय पंचायत बुरांसखंडा में संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट तथा 10 लाभार्थियों को बेबी किट वितरित की गई। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी […] - [मुख्यमंत्री से विधायको ने मुलाकात कर अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया](https://ayushiexpress.com/archives/9302): देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधायक श्री खजान दास, श्री किशोर उपाध्याय, श्री सहदेव पुंडीर, श्रीमती सविता कपूर, श्रीमती आशा नौटियाल, श्रीमती रेनू बिष्ट, श्री बृजभूषण गैरोला, श्री शक्तिलाल शाह ने मुलाकात कर अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। - [केंद्रीय बजट 2026–27 : प्री-बजट परामर्श बैठक में उत्तराखण्ड ने प्रभावी ढंग से रखीं अपनी प्राथमिकताएं](https://ayushiexpress.com/archives/9299): केंद्रीय बजट 2026–27 के निर्माण की प्रक्रिया के अंतर्गत केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ प्री-बजट परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राज्यों ने अपनी-अपनी विकास संबंधी प्राथमिकताएं और सुझाव केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किए। उत्तराखण्ड की ओर से राज्य की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों, पारिस्थितिक संवेदनशीलता तथा राज्य द्वारा राष्ट्र को प्रदान की जा रही महत्वपूर्ण इको-सिस्टम सेवाओं को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत मेमोरेंडम प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य के प्रतिनिधि के रूप में वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल को नामित […] - [सोमनाथ स्वाभिमान पर्व एक हजार सालों की यात्रा का प्रतीक है, जो भारत के अस्तित्व और आत्म-गौरव का उत्सव है: प्रधानमंत्री](https://ayushiexpress.com/archives/9296): प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के सोमनाथ में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित किया। इस मौके  पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समय असाधारण है, यह वातावरण असाधारण है और यह उत्सव भी असाधारण है। उन्होंने कहा कि यहां एक ओर स्वयं भगवान महादेव विराजमान हैं, तो दूसरी ओर विशाल समुद्र की लहरें, सूर्य की किरणें, मंत्रों की गूंज और भक्ति का प्रवाह देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि इस दिव्य वातावरण में भगवान सोमनाथ के सभी भक्तों की उपस्थिति इस अवसर को दिव्य और भव्य बना रही है। श्री मोदी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप […] - [अब घर बैठे मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से मिलेंगी सत्यापित खतौनी](https://ayushiexpress.com/archives/9293): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में राजस्व परिषद द्वारा राजस्व विभाग के विभागीय कार्यों से सम्बन्धित 6 वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। इसमें ई-भूलेख ( अपडेटेड वर्जन), भू-नक्शा, भूलेख अंश, भू-अनुमति, एग्री लोन एवं ई-वसूली पोर्टल ( ई – आरसीएस पोर्टल) शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप विज्ञान, आईटी और एआई के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक सहूलियत प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा इन वेब पोर्टलों के शुभारंभ से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी, उनका जीवन सरल होगा एवं […] - [आईआईटी रुड़की और यूनिवर्सिटी ऑफ पॉट्सडैम शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान सहभागिता और क्षमता निर्माण को समर्थन देंगे](https://ayushiexpress.com/archives/9290): भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने उत्तराखंड राज्य और जर्मनी के ब्रांडेनबुर्ग राज्य सरकार के बीच संयुक्त आशय घोषणा (Joint Declaration of Intent – JDI) पर हस्ताक्षर के अवसर पर एक प्रमुख पहलकर्ता, सुगमकर्ता तथा शैक्षणिक भूमिका निभाई। यह घोषणा विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में संरचित राज्य-स्तरीय सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह संयुक्त आशय घोषणा अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग, नवाचार और कौशल विकास को सुदृढ़ करने की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप है तथा उच्च शिक्षा और अनुसंधान में वैश्विक सहभागिता के प्रति उत्तराखंड सरकार के सक्रिय दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करती है। यह […] - [टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाने की दिशा में सरकार संकल्पित: मुख्यमंत्री](https://ayushiexpress.com/archives/9287): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय इंटर कॉलेज छाम, टिहरी गढ़वाल में सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा आयोजित प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया तथा यूसीसी के तहत पंजीकरण करवाने वाले लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान नागराजा की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक-संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी को उनसे जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश […] - [15 जनवरी से मिलेगी वृद्ध जनों को निशुल्क आवासीय सुविधा](https://ayushiexpress.com/archives/9282): राजधानी देहरादून के रायवाला स्थित राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह में 15 जनवरी से नियमित तौर पर संचालित होगा। वृद्ध आवास में रहने से लेकर भोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वृद्ध आवास में 25 वृद्ध एवं अशक्त व्यक्तियों के लिए निशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की ओर से निशुल्क आवासीय सुविधा पाने के लिए 7500351411 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। जिस की वृद्धजन व उनके परिवार संबंधी फोन के माध्यम से भी जानकारी ले सकते हैं। जिला प्रशासन देहरादून व समाज कल्याण विभाग द्वारा भोजन व्यवस्था […] - [मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया](https://ayushiexpress.com/archives/9279): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान, देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब, प्रदेश की लोकतांत्रिक चेतना का सशक्त मंच है। उत्तरांचल प्रेस क्लब ने हमेशा अपनी गरिमा, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को बनाए रखा है। उन्होंने कहा पत्रकारिता, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। यह सरकारों को उत्तरदायी, समाज को जागरूक और आम नागरिक को सजग करता है। स्वतंत्र, […] - [मालसी-मसूरी रोड़ व ग्राफिक ऐरा यूनिवर्सिटी रोड़ पर की गई अवैध निर्माणों पर सीलिंग की कार्यवाही](https://ayushiexpress.com/archives/9276): देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त और निरंतर कार्रवाई कर रहा है। एमडीडीए की विभिन्न टीमें अपने-अपने सेक्टरों में सक्रिय रूप से निरीक्षण कर अवैध निर्माणों पर सीलिंग तथा अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित कर रही हैं। प्राधिकरण का स्पष्ट उद्देश्य नियोजित विकास को बढ़ावा देना, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं कानूनी विकास का लाभ देना है। एमडीडीए प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना स्वीकृति किए जा रहे […] - [मुख्यमंत्री ने RTI Act के तहत सराहनीय कार्य करने वाले 5 लोक सूचना अधिकारियों तथा 5 अपीलीय अधिकारियों को सम्मानित किया](https://ayushiexpress.com/archives/9273): देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने RTI Act (सूचना का अधिकार कानून) के लागू होने के 20 वर्ष पूर्ण होने पर आज सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने RTI Act के तहत सराहनीय कार्य करने वाले 5 लोक सूचना अधिकारियों तथा 5 अपीलीय अधिकारियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले अधिकारियों में DM बागेश्वर श्रीमती आकांक्षा कोंडे (तत्कालीन CDO हरिद्वार), CDO देहरादून श्री अभिनव शाह, SSP टिहरी श्री आयुष अग्रवाल, उपसचिव लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड डॉ. प्रशांत, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा श्री एस.एस. चौहान, अनुसचिव उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग श्री राजन नैथानी, प्रभारी […] - [मुख्यमंत्री ने आज विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया](https://ayushiexpress.com/archives/9270): देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अभिनव पहल “यंग लीडर्स डायलॉग” की सराहना की। भारत मंडपम नई दिल्ली में 09 से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए चयनित युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल देश के युवाओं को नेतृत्व, नवाचार और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक सशक्त मंच प्रदान करती है। उन्होंने प्रतिभागी युवाओं के साथ उनके शिक्षकों को भी बधाई […] - [राज्यपाल ने हरिद्वार में पंजाबी समाज द्वारा आयोजित 26वें लोहड़ी महोत्सव में प्रतिभाग किया](https://ayushiexpress.com/archives/9267): राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने हरिद्वार में पंजाबी समाज द्वारा आयोजित 26वें लोहड़ी महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सांस्कृतिक चेतना, मांगलिक आशीर्वाद और जन-सरोकारी मूल्यों से जुड़ा हुआ है। लोहड़ी फसल उत्पादन से जुड़ा उत्सव है, जो नववर्ष के आगमन, खुशहाली और मानवता में ऊर्जा के संचार का प्रतीक है। राज्यपाल ने कहा कि लोहड़ी जैसे पर्व भारत की सांस्कृतिक विविधता में निहित एकता को दर्शाते हैं और समाज को आपसी भाईचारे, समरसता एवं बंधुत्व का संदेश देते हैं। लोहड़ी पर्व राष्ट्रीय एकता, मानव सेवा […] - [विकास के साथ ही नवाचार पर भी ध्यान दें अधिकारी : मुख्यमंत्री](https://ayushiexpress.com/archives/9264): देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों से जुड़े निर्माण कार्यों के दौरान बिजली, पानी, गैस की भूमिगत लाईन सहित अन्य जो भी कार्य होने हैं, उन्हें संबंधित विभाग आपसी समन्वय कर निर्धारित समयावधि के अन्दर कार्य पूर्ण करें। सभी विभाग वर्षभर में प्रस्तावित कार्यों को सूचीबद्ध कर कार्य करें। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर समय निर्धारित करते हुए ही कार्य करने की अनुमति […] - [मुख्य सचिव ने सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों से कुत्तों एवं गौवंश के सम्बन्ध में मा. न्यायालय के निर्देशों के क्रम में यथोचित कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए](https://ayushiexpress.com/archives/9261): देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में मा. उच्चतम न्यायालय के द्वारा आवारा पशुओं के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों के क्रम में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों से कुत्तों एवं गौवंश के सम्बन्ध में मा. न्यायालय के निर्देशों के क्रम में यथोचित कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को क्षेत्रवार नोडल अधिकारी तैनात किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर और काशीपुर जैसे बड़े शहरों में स्ट्रे डॉग्स के सम्बन्ध में मा. न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित […] - [उत्तराखण्ड पुलिस के आरक्षी किशन सिंह का विदेश मंत्रालय, भारत सरकार में चयन](https://ayushiexpress.com/archives/9258): उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गर्व का विषय है कि जनपद नैनीताल में नियुक्त आरक्षी किशन सिंह का चयन विदेश मंत्रालय, भारत सरकार में सुरक्षा सहायक के पद पर हुआ है। आरक्षी किशन सिंह को विदेश मंत्रालय में अधिकतम 04 वर्ष की प्रतिनियुक्ति अवधि के लिए चयनित किया गया है। यह चयन उनके अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ एवं उत्कृष्ट सेवाभाव का परिणाम है। इस अवसर पर श्री दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय ने आरक्षी किशन सिंह को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि यह चयन उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आरक्षी किशन सिंह […] - [डीएम को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए जर्नलिस्ट यूनियन ने किया सम्मानित](https://ayushiexpress.com/archives/9255): देहरादून। जनहित में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को आज जर्नलिस्ट यूनियनऑफ उत्तराखंड द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूनियन की ओर से जिलाधिकारी को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया । उनको सम्मानित करते हुए यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी सविन बंसल एक कुशल, कर्तव्यनिष्ठ एवं दूरदर्शी प्रशासक हैं। जनता के प्रति उनका समर्पण एवं संवेदनशीलता सराहनीय है। उनके द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों से आम जनता में संतोष और विश्वास है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत ने कहा कि जर्नलिस्ट यूनियन का उद्देश्य पत्रकारिता की मर्यादाओं […] - [मुख्यमंत्री ने ITBP स्टेडियम सीमा द्वार, देहरादून में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया](https://ayushiexpress.com/archives/9252): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ITBP स्टेडियम सीमा द्वार, देहरादून में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए कृषकों से मुलाकात कर माल्टा और नींबू की खटाई का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में माल्टा उत्पादन की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में ठोस पहल करते हुए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा की गई है, जिसके माध्यम से माल्टा के उत्पादन, विपणन और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस मिशन से पहाड़ी क्षेत्रों के कृषकों […] - [डीएलएसए द्वारा ISBT कारगी चौक पर कंबल वितरण, जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत](https://ayushiexpress.com/archives/9249): देहरादून, आज: शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए आज अध्यक्ष/जिला जज श्री प्रेम सिंह की खिमाल जी के दिशा निर्देशन पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी द्वारा ISBT कारगी चौक पर जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। इस मानवीय पहल का उद्देश्य खुले में रह रहे एवं दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को ठंड से राहत प्रदान करना था ।कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। - [राज्यपाल ने “फोर्टिफाइंग द हिमालयाजः ए प्रोएक्टिव मिलिट्री-सिविल-सोसाइटी फ्यूजन स्ट्रेटजी इन द मिडिल सेक्टर” विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी में प्रतिभाग किया](https://ayushiexpress.com/archives/9246): राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा आज क्लेमेंट टाउन, देहरादून में “फोर्टिफाइंग द हिमालयाजः ए प्रोएक्टिव मिलिट्री-सिविल-सोसाइटी फ्यूजन स्ट्रेटजी इन द मिडिल सेक्टर” विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी में प्रतिभाग किया गया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि हिमालय केवल एक भौगोलिक सीमा नहीं, बल्कि एक जीवंत रणनीतिक प्रणाली है, जहाँ भू-आकृति, आधारभूत संरचना, जनसंख्या, शासन और सैन्य क्षमता निरंतर परस्पर क्रिया में रहती हैं। उन्होंने कहा कि यद्यपि मध्य सेक्टर को परंपरागत रूप से अपेक्षाकृत शांत माना जाता रहा है, किंतु वर्तमान परिस्थितियाँ सतत सतर्कता और पूर्व तैयारी की मांग करती हैं। उन्होंने हिमालयी क्षेत्र, विशेष […] - [मुख्यमंत्री ने गढ़ीकैंट देहरादून में स्व. श्री हरबंस कपूर की 80वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया](https://ayushiexpress.com/archives/9243): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरबंस कपूर मेमोरियल सामुदायिक भवन, गढ़ीकैंट देहरादून में स्व. श्री हरबंस कपूर की 80वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने स्व. श्री हरबंस कपूर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा स्व. हरबंस कपूर हम सभी के लिए प्रेरणादायक थे और उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. हरबंस कपूर ने अपने जीवन में सदैव समाज और जनता के हितों को सर्वोपरि रखा। उनका पूरा जीवन जनता और अपने लोगों के लिए समर्पित रहा […] - [ICJS 2.0 रैंकिंग में उत्तराखण्ड पुलिस देश में प्रथम](https://ayushiexpress.com/archives/9240): श्री सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड एवं मुख्य प्रवक्ता, पुलिस मुख्यालय द्वारा आज सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में मीडिया बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस की दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों—ICJS (Inter-Operable Criminal Justice System) 2.0 रैंकिंग में प्रथम स्थान तथा प्रयागराज महाकुंभ–2025 में उत्तराखण्ड एसडीआरएफ की सराहनीय भूमिका की जानकारी दी। प्रेस वार्ता में श्री धीरेन्द्र गुंज्याल, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF, श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे- पुलिस अधीक्षक, अपराध, उत्तराखण्ड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ◼️ ICJS 2.0 रैंकिंग […] - [प्रोजेक्ट को तमाशा न बनाएं कार्यदायी संस्था; वर्क चार्ट, लेवर प्लान पूछने पर बगलें झांकते नजर आए अधिकारी](https://ayushiexpress.com/archives/9237): देहरादून। हरिद्वार रोड स्थित स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग कार्यों की प्रगति को लेकर आज जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए परियोजना से जुड़े अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा जून 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों से आज ही पर्ट चार्ट (प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्नीक), रिवाइज्ड मटीरियल प्लान एवं लेबर प्लान प्रस्तुत करने […] - [मुख्यमंत्री ने कहा कि वीबी-जी राम जी, विकास आधारित गारंटी प्रदान करने के साथ ही अब ग्रामीण परिवारों को 100 की जगह 125 दिन के रोजगार का अधिकार देगा](https://ayushiexpress.com/archives/9234): देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मीडिया सेंटर, सचिवालय में मीडिया से वार्ता करते हुए विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM G अधिनियम) को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह नया अधिनियम केवल मनरेगा का नाम बदलना नहीं, बल्कि ग्रामीण रोजगार नीति की संरचनात्मक पुनर्रचना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र एवं इकाइयां मजबूत हो सकेंगी। उन्होंने इसे गांव को विकसित बनाने के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम किसानों को सुरक्षा, श्रमिकों को रोजगार, महिलाओं को सम्मान, गांवों का विकास और विकसित गाँव के माध्यम से विकसित भारत के लिए मजबूत नींव बनाने […] - [पुलिस महानिरीक्षक, रेलवेज ने जीआरपी लाईन एवं मुख्यालय का निरीक्षण, अपराध व प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा](https://ayushiexpress.com/archives/9231): आज दिनांक 06.01.2026 को श्री मुख़्तार मोहसिन, पुलिस महानिरीक्षक, रेलवेज उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस लाईन, जीआरपी का निरीक्षण/भ्रमण किया गया। इसके उपरान्त जीआरपी मुख्यालय, हरिद्वार के सभागार में अपराध एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान यह अवगत कराया गया कि उत्तराखण्ड के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से समय-समय पर यात्रियों के मोबाइल फोन गुम होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। इस पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी थानाध्यक्षों को “एक इकाई” (टीम) के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए गए। इन निर्देशों के क्रम में जीआरपी एसओजी टीम एवं […] - [वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री](https://ayushiexpress.com/archives/9228): देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 22वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके नियंत्रण के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भालू, गुलदार, बाघ तथा हाथी से संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाए और वन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग, डिजिटल निगरानी और अर्ली वार्निंग सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। […] - [श्यामपुर बहुउद्देशीय शिविरः 1292 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ](https://ayushiexpress.com/archives/9225): देहरादून। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत आज न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम पंचायत खदरीखड़कमाफ में उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस अवसर पर ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, दर्जाधारी राज्यमंत्री मधु भट्ट, दर्जाधारी मंत्री सुरेंद्र मोगा एवं उप जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट तथा 10 लाभार्थियों को बेबी किट वितरित की गई। […] - [मुख्यमंत्री ने भारतीय मानक ब्यूरो के 79वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग](https://ayushiexpress.com/archives/9222): देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारतीय मानक ब्यूरो के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो ने बीते आठ दशकों में गुणवत्ता, विश्वसनीयता और उपभोक्ता संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर गुणवत्ता ही पहचान के मंत्र को साकार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1947 में भारतीय मानक संस्था के रूप में शुरू हुई यह यात्रा आज देश की औद्योगिक, वैज्ञानिक और आर्थिक प्रगति की मजबूत आधारशिला के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने कहा […] - [बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को लेकर की पैरवी](https://ayushiexpress.com/archives/9219): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में ऋषिकेश बाईपास, अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग, ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग और अल्मोड़ा-बागेश्वर-काण्डा-उडियारी बैंड मार्ग के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित राज्य के अनेक महत्वपूर्ण मामलों को प्रमुखता से उठाते हुए राज्य के प्रस्तावों को स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया। बैठक में राज्य की प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं पर हुई चर्चा में बताया गया कि ऋषिकेश बाईपास […] - [एमडीडीए की सलियावाला धौलास में अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई, 8 से10 बीघा भूमि पर चला ध्वस्तीकरण अभियान](https://ayushiexpress.com/archives/9216): देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बढ़ते अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख़्त रुख अपनाते हुए व्यापक स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान तेज कर दिया है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के तहत एमडीडीए की प्रवर्तन टीमें लगातार फील्ड में उतरकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य न केवल अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है, बल्कि नियोजित विकास को सुनिश्चित करना और आम नागरिकों के हितों की रक्षा करना भी है। 08 से 10 बीघा भूमि पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाईमसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग […] - [जनहित में बडी पहल: 50 आयुष्मान कार्ड, 18 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 57 आधार अपडेट](https://ayushiexpress.com/archives/9213): देहरादून। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत मा.प्रभारी मंत्री श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में सोमवार को विकासखंड कालसी स्थित पंजीटिलानी मिनी स्टेडियम में वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से आम जनता को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी सविन बंसल ने शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और देहरादून जिला सूचना अधिकारी कार्यालय द्वारा प्रकाशित ”विकास पुस्तिका-2025” का विमोचन भी किया। शिविर में लगे विभागीय स्टालो पर 1286 से अधिक लोगों का लाभान्वित किया गया। प्रभारी मंत्री ने […] - [आईआईटी रुड़की द्वारा स्वास्थ्य और विकास पर एहेड2025 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और पाँच-दिवसीय कार्यशाला का आयोजन](https://ayushiexpress.com/archives/9210): भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने स्वास्थ्य और विकास पर एहेड2025 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेज़बानी की, जिससे सार्वजनिक नीति को सूचित करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणालियों को सुदृढ़ करने और सामाजिक प्रभाव प्रदान करने वाले साक्ष्य-आधारित अनुसंधान के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि हुई। आईआईटी रुड़की की एहेड प्रयोगशाला द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में भारत और विदेश से अग्रणी विद्वानों, नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और कार्यकर्ताओं को एकत्र किया गया, ताकि स्वास्थ्य और विकास के मार्गों को आकार देने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों पर विचार किया जा सके। डॉ. प्रताप सी. मोहंती द्वारा स्थापित और संचालित एहेड प्रयोगशाला ने वर्ष 2025 में अपना […] - [मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आज सचिवालय में वन विभाग के अंतर्गत इको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक संपन्न हुई](https://ayushiexpress.com/archives/9207): देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में वन विभाग के अंतर्गत इको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश का अधिकतर भूभाग वनाच्छादित होने से प्रदेश में इको टूरिज्म की अत्यधिक सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इको टूरिज्म की सम्भावनाओं को तलाशते हुए ऐसे स्पॉट चिन्हित कर विकसित किए जाएं जो इको टूरिज्म के लिए इको सिस्टम तैयार करें। मुख्य सचिव ने ट्रैकिंग और माउंटेनियरिंग के लिए पॉलिसी तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैकिंग और माउंटेनियरिंग की एक इंटीग्रेटेड पॉलिसी 15 जनवरी […] - [मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में प्रतिभाग किया](https://ayushiexpress.com/archives/9204): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में आयोजित ‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखण्ड की मूल सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक समरसता और विधिसम्मत शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर सुनियोजित रूप से अवैध कब्जा करने वाले समूहों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। इस अभियान के अंतर्गत अब तक 10,000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अवैध […] - [रायपुर–डालनवाला क्षेत्र में दो पार्कों का ₹90 लाख की लागत से जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य प्रारंभ](https://ayushiexpress.com/archives/9201): देहरादून। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के हरित विकास, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा राजधानी देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण पार्कों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार की दिशा में ठोस पहल की गई है। लगभग ₹90 लाख की लागत से इन दोनों पार्कों को आधुनिक, पर्यावरण–अनुकूल एवं जनोपयोगी स्वरूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज रायपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक भवन के समीप, एमडीडीए कॉलोनी, चंद्र रोड, डालनवाला, देहरादून में प्रस्तावित पार्क का विधिवत शिलान्यास रायपुर विधायक माननीय उमेश शर्मा ‘काऊ’ […] - [मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के अधिकारियों एवं जवानों का सम्मान करते हुए उनके साहस, समर्पण और राष्ट्र सेवा भावना की सराहना की](https://ayushiexpress.com/archives/9198): देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के अधिकारियों एवं जवानों का सम्मान करते हुए उनके साहस, समर्पण और राष्ट्र सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि SSB ने पिछले छह दशकों से आंतरिक सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, आतंकवाद, नक्सलवाद तथा आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अदम्य साहस और समर्पण के साथ कार्य करते हुए देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि SSB के जवान […] - [जिला प्रशासन द्वारा 07 प्रभावित परिवारों को रोजमर्रा की जरूरी सामग्री, सिलेंडर, गैस चूल्हा किट , सोलर लाइट, ग़मबूट, ट्रैक सूट, कंबल और बर्तन प्रदान किए](https://ayushiexpress.com/archives/9195): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के अंतर्गत गाँव सटटा में दिनांक 29 दिसंबर को हुई अग्निकांड की घटना के प्रभावित परिवारों को जरूरी मदद पहुंचाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को जरूरी राहत सामग्री वितरित की गई। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर नुकसान का आकलन किया और 07 प्रभावित परिवारों को रोजमर्रा की जरूरी सामग्री, सिलेंडर, गैस चूल्हा किट , सोलर लाइट, ग़मबूट, ट्रैक सूट, कंबल और बर्तन प्रदान किए। इस दौरान प्रशासन ने विश्वास दिलाया कि […] - [09 लाख 43 हजार 964 लाभार्थियों के खातों में कुल 140 करोड़ 26 लाख 97 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन की गई जारी](https://ayushiexpress.com/archives/9192): देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में डी.बी.टी. प्रणाली के माध्यम से दिसंबर माह की पेंशन किश्त का भुगतान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 09 लाख 43 हजार 964 लाभार्थियों के खातों में कुल 140 करोड़ 26 लाख 97 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन जारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों, वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं निराश्रितों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी […] - [2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित होने वाले हैं और देश 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी पूरे प्रयास कर रहा है: प्रधानमंत्री](https://ayushiexpress.com/archives/9189): प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्‍हें वाराणसी से सांसद होने के नाते सभी खिलाड़ियों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप आज से वाराणसी में शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि खिलाड़ी अथक परिश्रम के बाद इस राष्ट्रीय टूर्नामेंट तक पहुंचे हैं और आने वाले दिनों में वाराणसी के मैदान पर उनके परिश्रम की परीक्षा होगी। उन्होंने कहा […] - [प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय राज्य मंत्री के साथ किया विचार-विमर्श](https://ayushiexpress.com/archives/9186): उत्तराखण्ड में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की पैरवी को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह शीघ्र ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे। श्री गडकरी के साथ प्रस्तावित बैठक की तैयारियों को लेकर आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा के मध्य विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से प्रस्तावित बैठक में ऋषिकेश बाईपास, अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग, ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग और अल्मोड़ा-बागेश्वर-काण्डा-उडियारी बैंड मार्ग के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों के साथ […] - [ग्रामीण आजीविका मिशन के 13 मॉडल सीएलएफ की सीडीओ ने की समीक्षा](https://ayushiexpress.com/archives/9183): देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित 13 मॉडल क्लस्टर लेवल फेडरेशन के पदाधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने हेतु पूर्व से सचालित आजीविका गतिविधियों तथा भविष्य में नवीन प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए एक्सप्रोजर विजिट/प्रशिक्षण कार्यक्रम/रेखीय विभागों के साथ केन्द्राभिसरण आदि सहयोग हेतु निर्देश दिए गए। नए प्रस्तावो के अन्तर्गत रायपुर विकास खण्ड के थानो क्षेत्र मे लोकल यातायात की समस्या […] - [मुख्यमंत्री ने राज्य में माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा की](https://ayushiexpress.com/archives/9180): देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय उद्यान सर्किट हाउस गढ़ी कैंट में उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में माल्टा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में भी राज्य की ओर से माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती गीता पुष्कर धामी के साथ विभिन्न जनपदों के माल्टा एवं नींबू प्रजाति के फलों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर माल्टा एवं नींबू की खटाई सहित नींबू प्रजाति के फलों से बने […] - [सीडीओ ने दिव्यांग बालक गृह का किया निरीक्षण, बालकों को वितरित किए गर्म ट्रैक सूट](https://ayushiexpress.com/archives/9177): देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी, जनपद देहरादून, अभिनव शाह द्वारा आज महिला कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के अंतर्गत किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 (संशोधित 2021) के अंतर्गत संचालित स्वैच्छिक दिव्यांग बालक गृह श्री सत्य साईं सेवा आश्रम (आयु वर्ग 7 से 18 वर्ष), आमवाला, विकासनगर, देहरादून का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आश्रम में निवासरत अनाथ, परित्यक्त एवं निराश्रित कुल 26 दिव्यांग बालकों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सीएसआर फंड के माध्यम से 35 जोड़ी गर्म ट्रैक सूट वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने बालकों से संवाद स्थापित किया तथा संस्था के अधीक्षक […] - [2026 के लिए उत्तराखण्ड पुलिस का रोडमैप तय, डीजीपी दीपम सेठ की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक](https://ayushiexpress.com/archives/9174): पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा आगामी वर्ष के लिए निर्धारित उत्तराखण्ड पुलिस की प्राथमिकताओं के संबंध में सरदार पटेल भवन में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस मुख्यालय की सभी शाखाओं की कार्यप्रणाली में दक्षता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान डीजीपी महोदय द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किए गए— ▪️एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस-2025 के दौरान माननीय केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में, राज्य की आंतरिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से साइबर सर्विलांस […] - [उद्यान विभाग को ट्यूलिप के व्यवसायिक उत्पादन की कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश](https://ayushiexpress.com/archives/9171): देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में 17 प्रजातियों के ट्यूलिप उगाने की मुहिम का शुभारंभ करते हुए सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपे। मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में इस बार ट्यूलिप के चार हजार बल्ब रोपे जा रहे हैं। जिनमें लेक पर्पल तथा बाईकलर प्रजाति के खास रंगत वाले ट्यूलिप भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग को ट्यूलिप के व्यवसायिक उत्पादन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश देते हुए पुष्प उत्पादन एवं बागवानी के क्षेत्र में नवाचार पर जोर दिया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्यूलिप उत्पादन के बारे में उद्यान प्रभारी […] - [छिद्दरवाला बहुउद्देशीय शिविरः 2082 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ](https://ayushiexpress.com/archives/9168): देहरादून। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत आज उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा की अध्यक्षता में न्याय पंचायत छिद्दरवाला स्थित सैनिक कल्याण भवन में वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम जनता को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल, राज्यमंत्री श्री सुरेन्द्र मोघा, दर्जाधारी राज्यमंत्री श्रीमती मधु भट्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से कुल 2082 लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा उप जिलाधिकारी के समक्ष कुल […] - [राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने कहा सीएम धामी के नेतृत्व में प्रशासनिक सुधारों की मिसाल कायम कर रहा उत्तराखंड](https://ayushiexpress.com/archives/9165): देहरादून। उत्तराखंड में सशक्त नेतृत्व, स्थिर शासन और निर्णायक प्रशासन के लिए पहचाने जाने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में राज्य निरंतर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नववर्ष 2026 के अवसर पर राज्य निगम कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड ने इसी विश्वास और आशा के साथ प्रदेश के शीर्ष प्रशासनिक नेतृत्व को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। महासंघ का मानना है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य न केवल प्रशासनिक सुधारों की नई मिसाल कायम कर रहा है, बल्कि कर्मचारियों, आम जनता और विकास से जुड़े सभी वर्गों के हितों का संतुलन भी प्रभावी ढंग से […] - [अब 2003 की वोटर लिस्ट में नाम खोजना हुआ और भी आसान](https://ayushiexpress.com/archives/9162): देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रदेश में वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया गया है। अब मतदाता केवल अपने गली, मोहल्ले एवं एरिया के नाम के आधार पर भी वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकेंगे।सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि प्रदेश में आगामी 10 जनवरी तक बीएलओ आउटरीच अभियान सम्पादित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर उनकी 2003 की मतदाता सूची में जानकारी […] - [राजा जगत देव जी का जीवन त्याग, वीरता, धर्मनिष्ठा और संस्कृति संरक्षण का अमूल्य उदाहरण है- मुख्यमंत्री](https://ayushiexpress.com/archives/9159): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उधमसिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रोशनपुर डलबाबा में बुक्सा जनजाति समाज के राजा जगतदेव की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजा जगत देव जी का जीवन त्याग, वीरता, धर्मनिष्ठा और संस्कृति संरक्षण का अमूल्य उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल एक प्रतिमा के अनावरण का नहीं, बल्कि बुक्सा जनजाति की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और बलिदान की स्मृति को नमन करने का दिवस है। उन्होंने कहा कि राजा जगत देव जी ने कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और संस्कृति की […] - [नववर्ष के अवसर पर उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें की गई हैं शामिल](https://ayushiexpress.com/archives/9155): देहरादून। नववर्ष के अवसर पर उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल की गई हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय से बसों को फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने 10 AC एवं 2 स्लीपर अनुबंधित बसों को भी जनता को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने परिवहन निगम की स्मारिका “अनवरत” एवं सड़क सुरक्षा पर आधारित कैलेंडर का विमोचन करने के साथ ही कठिन परिस्थितियों में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने वाले कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ये नई बसें राज्य के सार्वजनिक परिवहन तंत्र […] - [राज्यपाल से लोक भवन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भेंट कर नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी](https://ayushiexpress.com/archives/9152): देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भेंट कर नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को नए वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याण एवं सुशासन से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक संवाद हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने भी राज्यपाल से भेंट कर नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके उपरान्त राज्यपाल से प्रदेश के वरिष्ट अधिकारियों, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, आईटीबीपी के अधिकारियों सहित लोक भवन के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भेंट […] - [मुख्यमंत्री से प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट](https://ayushiexpress.com/archives/9149): देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा लोकतंत्र में मीडिया का महत्व सर्वविदित है। मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान के लिये राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से राज्य विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की। इस अवसर पर प्रेस क्लब […] - [मुख्य सचिव ने कार्यों की गुणवत्ता और भौतिक प्रगति की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए](https://ayushiexpress.com/archives/9146): देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में State Disaster Response Fund (SDRF) और State Disaster Mitigation Fund (SDMF) के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान समिति द्वारा विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की। मुख्य सचिव ने कार्यों की गुणवत्ता और भौतिक प्रगति की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को स्वीकृत प्रस्तावों को दिए जाने वाले फंड्स एवं कार्य की भौतिक प्रगति की समीक्षा भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों से MCR Format पर भौतिक प्रगति रिपोर्ट ली जाए। […] - [मुख्यमंत्री को विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं](https://ayushiexpress.com/archives/9143): देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रीगणों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, शासन-प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। आई.टी.बी.पी. सहित केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व संगठनों के उच्चाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत करते हुए शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नया वर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए अवसरों का प्रतीक होता है, जो हमें समाज और राज्य की सेवा के […] - [भारतीय रेल का राष्ट्र को नव वर्ष का उपहार: गुवाहाटी और हावड़ा के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन](https://ayushiexpress.com/archives/9140): रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली के रेल भवन में आयोजित बैठक में नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए घोषणा की कि असम के गुवाहाटी और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संपूर्ण परीक्षण, जांच और प्रमाणीकरण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। जनवरी माह में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी इस मार्ग पर पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय रेल, राष्ट्र और इसके रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। […] - [मुख्यमंत्री ने आज हाथीबड़कला, देहरादून में नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पूर्व सैनिक मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया](https://ayushiexpress.com/archives/9137): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हाथीबड़कला, देहरादून में नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पूर्व सैनिक मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सैनिकों और पूर्व सैनिकों की वीर भूमि है और राज्य सरकार उनके सम्मान, पुनर्वास एवं कल्याण के लिए निरंतर संवेदनशील एवं सक्रिय है। सैनिक पुत्र होने की वजह से उन्होंने सेना के अनुशासन, त्याग और देशभक्ति को करीब से देखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सैनिकों से संबंधित हर कार्यक्रम में जाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हर महत्वपूर्ण अवसर पर सैनिकों के बीच जरूर जाते […] - [लोक भवन में राज्यपाल से उत्तराखण्ड यूनाइटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की](https://ayushiexpress.com/archives/9134): देहरादून। लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज उत्तराखण्ड यूनाइटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को अवगत कराया कि भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने हाल ही में भोपाल (मध्यप्रदेश) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय टी-20 प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका एवं नेपाल के मध्य हुए मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल में श्रीलंका को पराजित कर विजेता बनी। इस उपलब्धि में उत्तराखण्ड यूनाइटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े तीन खिलाड़ियों कप्तान मनोज परमार, विकास लांबा और हरेन्द्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर राज्यपाल ने खिलाड़ियों की […] - [मुख्य सचिव ने हाउस ऑफ हिमालयाज को अपने वेयरहाउस और स्टोरेज क्षमता बढ़ाने के भी निर्देश दिए](https://ayushiexpress.com/archives/9131): देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालयाज की 6वीं बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान अध्यक्ष श्री आनन्द बर्द्धन एवं निदेशक मंडल द्वारा विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बैठक में अपर सचिव एवं एमडी सुश्री झरना कमठान ने हाउस ऑफ हिमालयाज की अब तक की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज से अधिक से अधिक क्लस्टर लेवल फेडरेशन्स एवं स्वयं सहायता समूहों को जोड़ कर हाउस ऑफ हिमालयाज में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने क्लस्टर लेवल फेडरेशन्स और स्वयं सहायता समूहों को और […] - [नींबूवाला क्षेत्र में शहीद पार्क का लोकार्पण, वीर शहीदों को समर्पित एक प्रेरणास्थल](https://ayushiexpress.com/archives/9128): देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) प्राधिकरण क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए एमडीडीए द्वारा शहरी सौंदर्यीकरण, हरित क्षेत्रों के विकास, सार्वजनिक स्थलों के उन्नयन और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में तेज़ी से कार्य किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के क्रम में आज देहरादून के नींबूवाला क्षेत्र में स्थित शहीद पार्क का विधिवत लोकार्पण माननीय विधायक देहरादून कैंट श्रीमती सविता कपूर द्वारा किया गया। यह शहीद पार्क देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों की […] - [डीएम ने दिखाई सख्ती तो आखिरकार वर्षों बाद खुल ही गया आईएसबीटी का निकासी गेट; अब सुगमता से निकलने लगी हैं दिल्ली यूपी व अन्य प्रांतो को जाने वाली बसें](https://ayushiexpress.com/archives/9125): देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर आईएसबीटी क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही यातायात जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की गई है। आईएसबीटी का लंबे समय से बंद पड़ा निकासी गेट पुनः खोल दिया गया है तथा गेट पर बने अवैध/अस्थायी निर्माण को पूर्णतः ध्वस्त कर दिया गया है। वर्षों से गेट बंद होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त लहजे में निकासी गेट खोलने के निर्देश दिए। डीएम की सख्ताई से आईएसबीटी का निकासी गेट खोल दिया गया है, जिससे अब यातायात संचालन में सुधार आया है।उक्त निकासी गेट पर अस्थायी निर्माण एवं […] - [यातायात प्रबंधन, रात्रिकालीन गश्त एवं अतिक्रमण हटाने पर विशेष फोकस](https://ayushiexpress.com/archives/9122): देहरादून। 30 दिसम्बर 2025 से 05 जनवरी 2026 तक प्रदेश में यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटकों और आगन्तुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस द्वारा नियमित रात्रिकालीन गश्त की जाए। पुलिस के उच्चाधिकारी भी कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करें। प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में नव वर्ष 2026 […] - [प्रदेशभर के सभी सरकारी स्कूलों को शीघ्र ही गर्ल्स टॉयलेट निर्माण कार्य से आच्छादित किया जाए- मुख्य सचिव](https://ayushiexpress.com/archives/9119): देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में सचिव समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में शौचालय की सफाई और देखभाल के लिए शीघ्र कार्ययोजना प्रस्तुत करने, प्रदेशभर के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्रों की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के सभी सरकारी स्कूलों को शीघ्र ही गर्ल्स टॉयलेट निर्माण कार्य से आच्छादित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकतर स्कूलों में टॉयलेट उपलब्ध हैं, परन्तु उनकी साफ-सफाई आदि के लिए व्यवस्था न होने के कारण ऐसे टॉयलेट प्रयोग नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग को पूरे प्रदेश […] - [मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय उमेश अग्रवाल की जयंती पर उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित की](https://ayushiexpress.com/archives/9116): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जी.एम.एस रोड, देहरादून में स्वर्गीय उमेश अग्रवाल की 66वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित मातृ-पितृ भक्ति दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय उमेश अग्रवाल की जयंती पर उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संगठन, समाज और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। स्वर्गीय उमेश ने देहरादून में भाजपा के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने हमेशा जनसेवा और विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाए रखा। उन्होंने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यकारी अध्यक्ष तथा दून उद्योग […] - [प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत नियमों से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त- बंशीधर तिवारी](https://ayushiexpress.com/archives/9113): देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में बिना स्वीकृति एवं मानचित्र के विपरीत किए जा रहे अवैध निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई गई। यह कदम शहरी नियोजन, जनसुरक्षा तथा सुव्यवस्थित विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है।प्राधिकरण द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में कुछ भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से किए जा रहे हैं। संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार नोटिस एवं प्रक्रिया के उपरांत सीलिंग […] - [फुटपाथ सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने को सड़क पर उतरी वरिष्ठ अधिकारी की संयुक्त टीम](https://ayushiexpress.com/archives/9110): देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में आम जनमानस को सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल के नेतृत्व में देहरादून शहर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान फुटपाथ एवं सड़कों पर अवैध रूप से बेतरतीव खड़े सैकड़ों दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों को जब्त किया गया तथा मौके पर चालान किए गए। जिला प्रशासन की टीम ने घंटाघर से राजपुर रोड, ऐस्लेहॉल, दर्शन लाल चौक, कनक चौक, लैंसडाउन चौक एवं चकराता रोड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई करते हुए फुटपाथ और सड़कों पर खड़े वाहनों […] - [मुक्तेश्वर में 100 करोड़ की लागत से बनेगा क्लीन प्लांट सेंटर- श्री शिवराज सिंह](https://ayushiexpress.com/archives/9107): गौचर (चमोली) में किसानों के कल्याण तथा आर्थिक उत्थान को समर्पित राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत 88 हजार किसानों को 65 करोड़ 12 लाख रूपये की बीमा राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड में 100 करोड़ की लागत से ‘क्लीन प्लांट सेंटर’ स्थापित किए जाने और घेरबाड़ योजना के लिए प्रदेश को 90 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट […] - [राज्यपाल ने दून विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया](https://ayushiexpress.com/archives/9104): देहरादून। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज दून विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। दीक्षांत समारोह के अवसर पर राज्यपाल ने विभिन्न संकायों के 42 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया, जिसमें से 34 पदक प्राप्त कर छात्राएँ अव्वल रहीं, जिस पर उन्होंने विशेष प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत केवल उपाधि प्राप्ति का क्षण नहीं, बल्कि छात्र से जिम्मेदार नागरिक बनने की यात्रा का आरम्भ है। उन्होंने इसे अमृत पीढ़ी के परिश्रम, अनुशासन और संकल्प का उत्सव बताया। राज्यपाल ने उपाधि तथा पदक प्राप्त […] - [मुख्य सचिव ने दिए जनवरी 2026 से प्रत्येक माह स्टेट प्रगति बैठक शुरू करने के निर्देश](https://ayushiexpress.com/archives/9101): देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में पीएम प्रगति के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश में पीएम प्रगति की तर्ज पर स्टेट प्रगति शुरू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह का एक दिन निर्धारित कर राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप एवं अत्यंत महत्त्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने जनवरी, 2026 में स्टेट प्रगति की प्रथम बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने पीएमश्री योजना के अंतर्गत चिन्हित स्कूलों में कम्प्यूटर/सूचना और संचार प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (आईसीटी लैब), स्मार्ट क्लासेस, लाईब्रेरी आदि की […] - [जिला प्रशासन है तो मुमकिन है; एमपी स्पोर्टस कालेज को 330 टेबल-चेयर; राजकीय नशामुक्ति केन्द्र को वाहन](https://ayushiexpress.com/archives/9098): देहरादून। जिले में शिक्षा एवं खेल संरचनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल के तहत ओएनजीसी तेल भवन एवं मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून को विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु 330 टेबल एवं चेयर उपलब्ध कराए गए।इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप जनपद में “प्रोजेक्ट उत्कर्ष” संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में फर्नीचर, आउटडोर स्पोर्ट्स, पेयजल, विद्युत, पुस्तकालय सहित मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इसके लिए जिला खनिज न्यास एवं […] - [मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधान सभा क्षेत्र के कोटाबाग में क्षेत्र के विकास हेतु ₹114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया](https://ayushiexpress.com/archives/9088): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधान सभा क्षेत्र के कोटाबाग में आयोजित दो दिवसीय ‘घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव’ में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास हेतु ₹114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकसंस्कृति, पुस्तकों और प्रकृति को जोड़ने का घोड़ा लाइब्रेरी का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। यह पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों में पुस्तक संस्कृति विकसित करने और शिक्षा को दूरस्थ छोर तक पहुँचाने का अद्वितीय उपक्रम है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की […] - [स्मार्ट और ग्रीन ट्रांसपोर्टः देहरादून शहर में दौडेगी 13 सीटर आधुनिक मिनी ईवी बसें, प्रशासन ने किया एमओयू](https://ayushiexpress.com/archives/9085): देहरादून। मा० मुख्यमत्री के मार्गदर्शन में देहरादून जिला प्रशासन द्वारा परेड ग्राउंड व तिब्बती मार्केट स्थित ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग के लिए शीघ्र ही आधुनिक मिनी बसों को ईवी शटल सेवा बेडे में शामिल करने जा रहा है, जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर जा रही है। इस दिशा में प्रशासन ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। ईवी शटल सेवा के अंतर्गत 13 सीटर नई आधुनिक इलेक्ट्रिक मिनी बसें खरीदी जाएंगी, जिसके लिए जिला प्रशासन ने एडॉर्न एजेंसी के साथ एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने वर्चुअल माध्यम से स्मार्ट सिटी, एडॉर्न संस्था एवं संबंधित विभागों […] ## Pages - [Contact Us](https://ayushiexpress.com/contact-us-2): Owner/ Chief Editor Pradeep kumar Gupta Mobile No. 9412971841 Address 148/209 Block 2, karanpur, Dehradun Uttarakhand, 248001 E-Mail ayushiexpressnews@gmail.com Website www.ayushiexpress.com - [About](https://ayushiexpress.com/about) - [Home](https://ayushiexpress.com/) [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)