राज्यपाल से लोक भवन में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की

Uttarakhand News

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्य में ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा को हमेशा प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, इसलिए उन्हें संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए।

राज्यपाल ने अधिकारियों को उत्तराखण्ड की भौगोलिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विशेषताओं को समझने तथा स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजनाओं को लागू करने का सुझाव दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक तकनीक और नवाचार के उपयोग से योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रशिक्षु अधिकारी अंशुल भट्ट, हर्षिता सिंह एवं स्नेहिल कुंवर सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *