राज्यपाल से लोक भवन में सिख प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की

Uttarakhand News

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में सिख प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में उत्पन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से संवेदनशीलता एवं प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्य सरकार, मुख्यमंत्री तथा शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि परिस्थितियों को जिस संतुलित और संवेदनशील तरीके से संभाला गया, वह समाज की एकता और अखंडता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

राज्यपाल ने कहा कि सिख पंथ ने सदैव ‘राष्ट्र प्रथम’’ तथा ‘‘सरबत दा भला’’ (सबका भला) की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड ने हमेशा ‘‘अतिथि देवो भवः’’ की परंपरा का पालन करते हुए सभी श्रद्धालुओं और आगंतुकों का खुले मन से स्वागत किया है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है तथा सभी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ऋषिकेश के अध्यक्ष श्री नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, सिंह सभा डोईवाला के अध्यक्ष श्री गुरदीप सिंह, सिंह सभा देहरादून के अध्यक्ष श्री गुरबक्स सिंह राजन, गुरुद्वारा रेसकोर्स के अध्यक्ष श्री बलबीर सिंह साहनी एवं सिंह सभा नूनावाला के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *