सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा में उत्तराखण्ड से सोमनाथ गया हुआ तीर्थ यात्रियों का दल आज शाम 4:00 बजे वेरावल रेलवे स्टेशन, सोमनाथ, गुजरात से उत्तराखण्ड के लिए रवाना हुआ।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के अंतिम दिन तीर्थ यात्रियों ने सोमनाथ स्थित हाट बाजार का भ्रमण करते हुए खरीदारी का लुफ्त उठाया और शॉपिंग करने के उपरांत उत्तराखण्ड के लिए प्रस्थान किया। उत्तराखण्ड से यात्रा पर गए तीर्थयात्री संस्कृति विभाग, गुजरात और गुजरात सरकार द्वारा दी गई सेवा और सत्कार से अभिभूत होकर लौटा है।
सभी तीर्थ यात्रियों ने गुजरात सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं के लिए गुजरात सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह की पहल बहुत ही सराहनीय है, जिससे संपूर्ण भारत की संस्कृतियों का आपसी आदान-प्रदान संभव हो पाया है। साथ ही तीर्थ यात्रियों ने उत्तराखण्ड सरकार और संस्कृति विभाग, उत्तराखण्ड का भी आभार व्यक्त किया। तीर्थ यात्रियों ने कहा कि यह उनका सौभाग्य ही है कि वह इस महत्वपूर्ण पहल के भागीदार बने हैं।
