मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री ध्रुव रौतेला ने आज जिला सूचना कार्यालय, देहरादून का भ्रमण कर विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली

Uttarakhand News

देहरादून। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री ध्रुव रौतेला ने आज जिला सूचना कार्यालय, देहरादून का भ्रमण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली, मीडिया प्रतिनिधियों के लिए संचालित सुविधाओं तथा विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री रौतेला ने कहा कि सरकार द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों के हित में संचालित विभिन्न सुविधाओं का लाभ सभी प्रेस प्रतिनिधियों को सरलता एवं सुगमता से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें शासन के संज्ञान में लाया जाए, ताकि उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने जिला सूचना कार्यालय को आवंटित बजट एवं संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक दलों के माध्यम से सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई जाए।

भ्रमण के दौरान उपाध्यक्ष ने जिला सूचना कार्यालय के विभिन्न पटलों का भी निरीक्षण किया तथा कार्यालय में कार्यरत स्थायी एवं अस्थायी कार्मिकों से संवाद कर उनके कार्यों, दायित्वों एवं कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों की प्रगति के संबंध में उपाध्यक्ष को विस्तार से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *