फतेहपुर सीकरी सांसद व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के आवास पर आयोजित बृजवासी होली मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया।
इस अवसर पर माननीय सांसद राजकुमार चाहर ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बृजवासी परंपरा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए होली के शुभ अवसर पर सौहार्द और एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।