जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में लोहियाहेड हेलीपैड पर आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सरकार सरलीकरण, समाधान […]

Continue Reading

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और नियमविरुद्ध निर्माण के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। आज डोईवाला में पांच स्थानों पर करीब 60 से 65 बीघा भूमि पर की जा रही अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त की गई। वहीं, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किए जाने पर दो […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में एनकेबी टाइम्स का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित विंटेज ग्रीन में आयोजित कार्यक्रम में एनकेबी टाइम्स का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एनकेबी टाइम्स की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि […]

Continue Reading

न्यायिक अधिकारियों के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित हुए जागरूकता शिविर

देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (NALSA) के दिशा-निर्देशों एवं उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा दिनांक 26 से 31 अक्टूबर, 2026 तक जनपद में ‘सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान’ संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में न्यायिक अधिकारियों के नेतृत्व में […]

Continue Reading

सौर क्रांति का यह नया दौर केवल इसे अपनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नवाचार पर भी निर्भर है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया। भारत और विदेशों के उद्योगपतियों, निवेशकों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का शिखर सम्मेलन ऐसी विशेष परिस्थितियों में आयोजित हो रहा है, […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में वीर गोरखा कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गोरखा समाज के लोगों को दशैं एवं दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महोत्सव गोरखा समाज की गौरवशाली संस्कृति, […]

Continue Reading

पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन, 2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ब्लॉक प्रमुखों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने और उनके प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मिनी स्टेडियम, ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के विजेता जनपद देहरादून को ट्रॉफी के साथ ₹5 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने meroyuva.in पोर्टल का विमोचन भी किया। […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्रीयंत्र टापू, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। श्रीनगर पहुंचने पर बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री […]

Continue Reading

मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री ध्रुव रौतेला ने आज जिला सूचना कार्यालय, देहरादून का भ्रमण कर विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली

देहरादून। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री ध्रुव रौतेला ने आज जिला सूचना कार्यालय, देहरादून का भ्रमण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली, मीडिया प्रतिनिधियों के लिए संचालित सुविधाओं तथा विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री रौतेला ने कहा कि सरकार द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों […]

Continue Reading