चार जगहों पर बंद सहस्रधारा-सरोना मोटर मार्ग, दोनों तरफ से जेसीबी लगाकर तुरंत खोलने के आदेश

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग के रेड अलर्ट और जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आपदा की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आज खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरकर सहस्रधारा, कार्लीगाढ़ और अति-संवेदनशील सपेरा बस्ती का […]

Continue Reading

ढकिया गुलाबो और गिन्नी खेड़ा इलाके में दविश के दौरान दोनों जगहों से लगभग 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई

काशीपुर। आज दिनांक 08.07.2026 को माननीया आबकारी आयुक्त महोदया एवं जिलाधिकारी महोदय उधम सिंह नगर के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में जिला आबकारी अधिकारी उधम सिंह नगर श्री महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में सघन प्रवर्तन अभियान में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम […]

Continue Reading

हरिद्वार में आयोजित पूज्य श्री मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

हरिद्वार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में आयोजित पूज्य श्री मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार की पावन धरा पर उन्हें अद्वितीय आध्यात्मिक सुख और आनंद की अनुभूति हो रही है। मुख्यमंत्री ने पूज्य श्री मोरारी बापू का हृदय […]

Continue Reading

सचिव पीडब्ल्यूडी डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने परेड ग्राउंड के नीचे अंडरग्राउंड पार्किंग के डिज़ाइन पर प्रस्तुतिकरण दिया

देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में परेड ग्राउंड में अंडरग्राउंड पार्किंग और सचिवालय अंडरग्राउंड पार्किंग के सम्बन्ध में बैठक ली। इस अवसर पर मुख्य सचिव द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में सचिव पीडब्ल्यूडी डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने परेड ग्राउंड के नीचे अंडरग्राउंड पार्किंग के डिज़ाइन पर प्रस्तुतिकरण […]

Continue Reading

प्रमुख सचिव मा. मुख्यमंत्री श्री रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सचिवालय में चारधाम परियोजना के पैकेज 2 एवं पैकेज 3 से संबंधित बैठक आयोजित की गई

देहरादून। प्रमुख सचिव मा. मुख्यमंत्री श्री रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सचिवालय में चारधाम परियोजना के पैकेज 2 एवं पैकेज 3 से संबंधित बैठक आयोजित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) द्वारा चारधाम परियोजना के पैकेज 2 एवं पैकेज 3 से सम्बन्धित भूमि अधिग्रहण मुआवजा वितरण, CALA स्तर […]

Continue Reading

राज्य एवं जिला व्यापारी कल्याण बोर्ड तथा ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित करने का सुझाव

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार द्वारा आज देहरादून स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस में बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुनील जे. सिंघी की अध्यक्षता में ‘व्यापारी–उद्यमी–प्रशासन संवाद’ का आयोजन किया गया। संवाद में उत्तराखण्ड सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण, राज्य कर (GST), उद्योग, श्रम, नगर एवं ग्राम नियोजन, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, राज्य स्तरीय […]

Continue Reading

राज्यपाल ने लोक भवन परिसर में लगी पुस्तक प्रदर्शनी का किया अवलोकन

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज लोक भवन में अपनी पुस्तक ‘एब्सल्यूट इंटेलीजेंस’ तथा उसके हिन्दी रूपांतरण ‘प्रज्ञा’ का विमोचन किया। इन पुस्तकों का सहलेखन प्रो. अरुण तिवारी ने किया है, जबकि ‘प्रज्ञा’ का हिन्दी रूपांतरण श्री पारितोष बंगवाल द्वारा किया गया है। पुस्तक विमोचन के अवसर पर परमार्थ निकेतन के […]

Continue Reading

60 वर्ष पूर्ण होते ही पात्र नागरिकों को स्वतः मिले वृद्धावस्था पेंशन का लाभ : मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाबू जगजीवन राम बालक छात्रावास, डोईवाला (देहरादून), बाबू जगजीवन राम बालक छात्रावास, पाइनस (नैनीताल) तथा बाबू जगजीवन राम बालिका छात्रावास, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के निर्माण कार्य हर हाल में अक्टूबर माह तक पूर्ण किए जाएं, ताकि अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को शीघ्र बेहतर आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध […]

Continue Reading

मुख्य सचिव ने श्री बदरीनाथ मास्टरप्लान फेज 1 और फेज 2 के कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली

देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में श्री केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्य एवं श्री बदरीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने श्री केदारनाथ पुनर्निर्माण से सम्बन्धित कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक कार्य के भौतिक एवं वित्तीय प्रगति के साथ ही पूर्ण होने की समयसीमा […]

Continue Reading

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित जनसुनवाई कैंप में पहुंचे स्थानीय नागरिक, आपत्तियों के साथ दिए महत्वपूर्ण सुझाव

राजधानी देहरादून के सुनियोजित विकास और आने वाले वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का जनसंवाद अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को सेक्टर-02 के लिए ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी परिसर में जनसुनवाई कैंप आयोजित किया गया, जहां स्थानीय नागरिकों, भू-स्वामियों […]

Continue Reading