मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से मोस्टामानू महोत्सव में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वर्चुअल माध्यम से मोस्टामानू महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पिथौरागढ़ जनपद के अंतर्गत 62 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकासपरक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास […]

Continue Reading

ब्यूटी पार्लर एवं कॉस्मेटिक उद्यम से संवर गई रेखा की जिंदगी

देहरादून। रायपुर ब्लाक के गांव मालदेवता निवासी रेखा चौहान ने ब्यूटी पार्लर और कॉस्मेटिक उद्यम से आत्मनिर्भर बनकर दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है। इस उद्यम से जुड़कर रेखा चौहान अब प्रतिमाह 20 हजार रुपए से अधिक की आय अर्जित करने लगी है।   ग्रामीण परिवेश में रहकर सीमित संशाधनों के बावजूद रेखा […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील को खोलने के लिए चल रहे कार्यों का लिया जायजा

स्यानाचट्टी (उत्तरकाशी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया ।इस दौरान मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित लोगों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनकर हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वाशन दिया।स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में गडगाड गदेरे से मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध होने […]

Continue Reading

एमडीडीए की कड़ी कार्रवाई, नेहरू कॉलोनी में अवैध निर्माण सील, चेतावनी जारी

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपने सख्त रुख को एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है। प्राधिकरण ने आज प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया। यह कार्रवाई उन लोगों के लिए स्पष्ट संदेश है, जो नियमों को ताक पर रखकर अवैध निर्माण […]

Continue Reading

राज्यपाल ने केंद्र सरकार के “आदि कर्मयोगी अभियान” के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की

देहरादून। राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज राजभवन में जनजाति कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनजातीय समुदाय के कल्याण हेतु चल रहे कार्यों की जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि जनजातीय समाज तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचे और उसका प्रभाव धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड […]

Continue Reading

मुख्य सचिव ने प्रभावित क्षेत्र में स्कूल, अस्पताल और आंगनवाड़ी केन्द्र के लिए तत्काल प्रीफैब भवन तैयार किए जाने के निर्देश दिए

देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में प्रदेश में आपदा प्रभावितों क्षेत्रों, विशेषकर धराली आपदा प्रभावितों के लिए राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सचिव आपदा एवं आयुक्त गढ़वाल से धराली में राहत एवं रेस्टोरेशन कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने सचिव लोक निर्माण […]

Continue Reading

“आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” का सपना हो रहा साकार” – सीएम धामी

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का संकल्प अब धरातल पर खिलता नज़र आ रहा है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोट ब्लॉक की महिलाएं लिलियम फूलों की खेती से आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही हैं। इन फूलों की खुशबू अब न केवल खेतों में, […]

Continue Reading

धराली और थराली में संचालित खोज एवं बचाव अभियान की समीक्षा

देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने धराली में संचालित राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही इस मानसून सीजन में थराली, स्यानाचट्टी, पौड़ी तथा प्रदेश के अन्य स्थानों पर हुए नुकसान की जानकारी ली। एनडीएमए के स्तर से राज्य को हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया है।एनडीएमए के […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री धामी ने पलटन बाजार, देहरादून में दुकानों और प्रतिष्ठानों पर स्टीकर भी लगाए

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के पलटन बाजार में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी […]

Continue Reading

प्रदेश में 1 जनवरी 2026 से फिजिकल डेटा अपलोड होगा पूर्णतः बंद

देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि एमपैक्स (MPACS) का कंप्यूटराइजेशन और डेटा माइग्रेशन कार्य को 31 दिसंबर, 2025 तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि 1 जनवरी 2026 से फिजिकल डेटा पूर्णतः बंद कर दिया जाए। कंप्यूटराइजेशन […]

Continue Reading