विकास पुस्तिका प्रदेश की उपलब्धियों के साथ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का भी दस्तावेज : मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित समारोह में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की विकास पुस्तिका-2026 ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा […]

Continue Reading

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा भवन परिसर, भराड़ीसैंण (गैरसैंण), जनपद चमोली में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों […]

Continue Reading

तहसील स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों ने शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का लिया संकल्प

देहरादून। जनपद में राज्य स्थापना दिवस हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। वहीं, राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों को शॉल भेंटकर तहसील स्तर पर सम्मानित किया गया। तहसील विकासनगर में […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कचहरी परिसर, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पृथक उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन करते हुए उनके संघर्ष और […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने दीपावली के पावन अवसर पर शासकीय आवास लौटते समय गढ़ी कैंट क्षेत्र में सेना के जवानों को देखकर अपना काफिला रुकवाया और उनसे आत्मीय मुलाकात कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के पावन अवसर पर शासकीय आवास लौटते समय गढ़ी कैंट क्षेत्र में सेना के जवानों को देखकर अपना काफिला रुकवाया और उनसे आत्मीय मुलाकात कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने जवानों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा मिठाई और शुभकामनाओं के माध्यम से पर्व […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रकाश के इस महापर्व को मनाया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली का पावन पर्व अपने परिवार के साथ शासकीय आवास में हर्षोल्लास, उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी तथा दोनों पुत्र भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रकाश के इस महापर्व को मनाया और दीपावली […]

Continue Reading

आज, एक तरफ जहाँ 50 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर आए हैं, वहीं दूसरी तरफ देश में नक्सली हिंसा का भी अंत हो गया है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बस्तर, छत्तीसगढ़ के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस का दौरा किया, जो बस्तर और अबूझमाड़ में नक्सल-विरोधी अभियानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र और लॉन्च पैड के रूप में कार्य करता है। यहाँ प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई। इस अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए, जब […]

Continue Reading

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय में आयोजित होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में 13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्मेलन का आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी […]

Continue Reading

जवानों के बीच पहुँचकर मुख्यमंत्री ने साझा कीं सैनिक परिवार से जुड़ी स्मृतियाँ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गढ़वाल ग्रीन्स प्रशिक्षण मैदान, गढ़ीकैंट, देहरादून में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में वीर जवानों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। मुख्यमंत्री ने जवानों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जवानों के साथ आत्मीयता से संवाद किया तथा […]

Continue Reading

आईआईटी रुड़की ने डॉक्टोरल शोध पर आधारित डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से भारत की बदलती शिक्षा व्यवस्था को प्रस्तुत किया

आईआईटी रुड़की, उत्तराखंड। डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण के माध्यम से डॉक्टोरल शोध को व्यापक जनसमुदाय तक पहुँचाने की दिशा में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने “Experiential Education: Learning from Transformative Schools in India” शीर्षक से एक डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की है। संस्थान के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत के नेतृत्व में प्रस्तुत इस डॉक्यूमेंट्री का […]

Continue Reading