मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में पहुंच कर रसोई गैस आपूर्ति का जायजा लिया

Uttarakhand News

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में पहुंच कर रसोई गैस आपूर्ति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी होटल, रेस्टोरेंट संचालकों से कहा कि अभी गैस का बहुत अधिक संकट नहीं है, फिर भी आने वाले दिनों में यदि जरूरत पड़ी तो देशवासियों को इस बार भी कोरोना काल की तरह एकजुटता के साथ इस चुनौती का सामना करना होगा।

इस दौरान रेस्टोरेंट संचालक ने मुख्यमंत्री को बताया कि सप्लाई में थोड़ी कमी आई है लेकिन गैस मिल रही है। हालांकि वह गैस की खपत कम करने के लिए तंदूर का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भी इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन को वैकल्पिक ऊर्जा के लिए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आपूर्ति सुचारू रखने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी होटल, रेस्टोरेंट संचालकों के साथ ही आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो देश एकजुटता से इस चुनौती का सामना करेगा। जिस तरह कोरोना काल में देश ने एकजुटता का परिचय दिया था, उसी तरह का धैर्य का परिचय इस बार भी जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस के विकल्प के तौर पर इंडक्शन सहित अन्य विकल्पों का प्रयोग किया जा सकता है। सरकार हर तरह से लोगों की मदद करने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *