प्रधानमंत्री ने रेलवे ट्रैक के आधुनिकीकरण से अधिक भरोसेमंद नेटवर्क को बढ़ावा मिलने की जानकारी से युक्‍त एक लेख साझा किया

National news

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा लिखित एक लेख साझा किया, जिसमें बताया गया है कि रेल पटरियों का आधुनिकीकरण किस प्रकार एक तेज़ और अधिक भरोसेमंद नेटवर्क को बढ़ावा दे रहा है। श्री मोदी ने कहा कि पटरियों के नवीनीकरण, उन्नत परीक्षण और मशीनीकृत रखरखाव से यात्रा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और गति में वृद्धि सुनिश्चित हुई है। श्री मोदी ने कहा कि इन बदलावों से समय की बचत होने के साथ-साथ यात्रा सुगम हो रही है और रेलवे को देश भर में बढ़ती यात्री और माल ढुलाई की मांग को पूरा करने में सहायता मिल रही है।

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

“रेलवे पटरियों का आधुनिकीकरण एक तेज और अधिक भरोसेमंद नेटवर्क को शक्ति प्रदान कर रहा है।”

पटरियों का नवीनीकरण, उन्नत परीक्षण और मशीनीकृत रखरखाव से यात्रा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और गति में वृद्धि सुनिश्चित हुई है। इन बदलावों से समय की बचत हो रही है, यात्रा सुगम हो रही है और रेलवे को देश भर में बढ़ती यात्री और माल ढुलाई की मांग को पूरा करने में सहायता मिल रही है।

केंद्रीय मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw द्वारा लिखित यह लेख अवश्य पढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *