शांतिकुंज आगमन पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया

Uttarakhand News

हरिद्वार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज पहुँचे और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने प्रदेश एवं राष्ट्र की समृद्धि एवं लोक-कल्याण की कामना की।

शांतिकुंज आगमन पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रज्ञेश्वर महाकाल मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा राष्ट्र के वीर शहीदों की याद में बने शौर्य दीवार पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *