मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह ने पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी एवं समस्त मंत्री परिषद् को शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Uttarakhand News

आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने माननीय केंद्रीय मंत्रियों एवं विभिन्न प्रदेशों से पधारे माननीय मुख्यमंत्रियों से भी भेंट की।

इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी एवं समस्त मंत्री परिषद् को शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता पश्चिम बंगाल को प्रगति, सुशासन और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। साथ ही केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचेगा, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *