नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष/सदस्यों के 05 दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया

Uttarakhand News

रूद्रपुर- शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष/सदस्यों के 05 दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य ने जिला पंचायत सभागार में दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। श्री मौर्य ने बताया कि 17 अक्टूबर तक विभिन्न विभागों द्वारा जिला पंचायत सदस्यों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी जायेगी। उन्होने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा दिये जाने वाले प्रशिक्षण को अच्छी तरह समझे ताकि सरकार द्वारा चलायें जा रहे विभिन्न विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में आसानी हो।
      अपर मुख्य अधिकारी जीके भट्ट द्वारा प्रशिक्षण सत्र में पंचायतीराज के गठन सम्बन्धी एवं 73वीं सर्वधिान संशोधन विधेयक आदि सम्बन्धी जानकारी दी गयी। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायतों के कार्यकलापों के सम्बन्ध में जानकरी देते हुए जिला पंचायत के कर्तव्य एवं अधिकार एवं विभागीय कार्य कलापों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। साथ ही पंचायतीराज के अन्तर्गत विभिन्न धाराओं के माध्यम से प्राप्त अधिकारों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
       प्रशिक्षण सत्र में पंचायतीराज विभाग से उपस्थित जिलापंचायतराज अधिकारी द्वारा पंचायतीराज विभाग के कार्यों के सम्बन्ध में त्रिस्तरीय पंचायत संयुक्त रूप से भागीदारी करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों का किस तरह से विकास व ग्रामीण क्षेत्रों को सुदृणीकरण किया जा सकता है के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी, एव नो-कॉस्ट, लो-कॉस्ट गतिविधियों एवं विभिन्न योजनाओं का ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों एवं सुदृणीकरण को कियान्वयन किस प्रकार किया जा सकता है के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इसी क्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आशुतोष जोशी द्वारा विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में एवं उसे प्राप्त होने वाले लान के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
       प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला पंचायत सदस्य सुषमा हालदार, सुरज नारायण, संगीता राणा,  शिल्पी सिंह., आशादेवी, प्रेम प्रकाश, रीता कफलिया, भावना कोरंगा, सुनीता सिंह, चरनजीत सिंह, मौ० हसन, मौ० फुरकान, नईम अहमद, रजनी, शिल्की, रेखा रानी, मधुराणा, गुरदास कालडा, सीमा कौर,   रूकमणी, योगेन्द्र सिंह डोबाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *