जिला प्रशासन द्वारा 07 प्रभावित परिवारों को रोजमर्रा की जरूरी सामग्री, सिलेंडर, गैस चूल्हा किट , सोलर लाइट, ग़मबूट, ट्रैक सूट, कंबल और बर्तन प्रदान किए

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के अंतर्गत गाँव सटटा में दिनांक 29 दिसंबर को हुई अग्निकांड की घटना के प्रभावित परिवारों को जरूरी मदद पहुंचाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को जरूरी राहत सामग्री वितरित की गई। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर नुकसान का आकलन किया और 07 प्रभावित परिवारों को रोजमर्रा की जरूरी सामग्री, सिलेंडर, गैस चूल्हा किट , सोलर लाइट, ग़मबूट, ट्रैक सूट, कंबल और बर्तन प्रदान किए।

इस दौरान प्रशासन ने विश्वास दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ है और किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधा की कमी नहीं होने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *