संयुक्त सचिव डॉ. महेन्द्र कुमार ने देहरादून के पीएम श्री विद्यालयों का किया निरीक्षण

Uttarakhand News

देहरादून। संयुक्त सचिव, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार, डॉ. महेन्द्र कुमार ने 24 एवं 25 फरवरी, 2026 को जनपद देहरादून के पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संयुक्त सचिव ने विकासखण्ड डोईवाला अंतर्गत पीएम श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जौलीग्रांट-2, रायपुर विकासखण्ड स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड, पीएम श्री राजीव गांधी नवोदय विद्यालय और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वीरपुर में शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव ने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून अभिनव शाह, मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ योजना के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक के दौरान संयुक्त सचिव ने तीन प्रमुख सुझाव दिए गए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को भी पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाए। विद्यालयों में स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक विद्यालय में स्वच्छक की नियुक्ति अनिवार्य की जाए। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से दूर रखने तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों में सहभागिता को प्रोत्साहित किया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पीएम श्री विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बनाए रखने हेतु सतत प्रयास किए जाएं तथा आधारभूत संरचना के विकास के लिए जिला योजना में आवश्यक संसाधनों की मांग प्रस्तावित की जाए।

निरीक्षण के दौरान विकासखण्ड डोईवाला में उपजिलाधिकारी सुश्री अर्पणा ढौंडियाल, रायपुर विकासखण्ड में उपजिलाधिकारी सदर, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार ढौंडियाल, नोडल अधिकारी श्री अवनींद्र बडथ्वाल, श्री रोहित बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पीएम श्री राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में भ्रमण दल के साथ निदेशक (माध्यमिक)/अपर राज्य परियोजना निदेशक श्री मुकुल कुमार सती, श्रीमती प्रेमलता बौड़ाई, सुश्री सुनीता भट्ट, श्री चंद्र प्रकाश पाल एवं श्रीमती रीता रानी भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *