देहरादून में आयोजित वंदे मातरम कैंप 2026–27 का आज विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, व्यक्तित्व विकास सत्र एवं प्रतिभागियों के सम्मान के साथ समापन हुआ

Uttarakhand News

मेरा युवा भारत, उत्तराखण्ड द्वारा देहरादून में आयोजित वंदे मातरम कैंप 2026–27 का आज विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, व्यक्तित्व विकास सत्र एवं प्रतिभागियों के सम्मान के साथ समापन हुआ। इस दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों ने युवाओं को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता, नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी एवं युवा सहभागिता से जोड़ने का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों के लिए प्रातःकालीन मेडिटेशन सत्र से हुई। डॉ. गोविंद सिंह, अध्यक्ष, मीडिया सलाहकार समिति, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड द्वारा कम्युनिकेशन स्किल्स एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषय पर विशेष सत्र लिया गया। उन्होंने युवाओं के व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संवाद एवं स्वयं को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने के महत्व पर प्रतिभागियों के साथ संवाद किया।

विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने सामूहिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। केरल, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली एवं राजस्थान के प्रतिभागियों ने अपने-अपने राज्यों की लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को एक ही मंच पर देखने का अवसर मिला।

सामूहिक प्रस्तुतियों के बाद प्रतिभागियों द्वारा एकल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इनमें केरल की पारंपरिक कलरिपयट्टू तथा राजस्थान की रागिनी सहित विभिन्न राज्यों की कला एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति ने कार्यक्रम को विशेष रूप से आकर्षक बनाया। विभिन्न प्रस्तुतियों ने प्रतिभागियों के बीच सांस्कृतिक समझ और आपसी सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

इसके पश्चात कैंप में सफलतापूर्वक सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस दौरान डॉ. गोविंद सिंह के साथ श्री राहुल नडबराल, राज्य ननिदेशक, मेरा युवा भारत, उत्तराखण्ड तथा श्री अविनाश सिंह, उप निदेशक, मेरा युवा भारत उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *